बेरीनाग/ देर शाम को चौकोडी निवासी रघुवीर सिंह पुत्र नारायण सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी चौकोडी रविवार को उडियारी से लगे जंगल में जानवरों को चराने के लिए गया था।
देर शाम को घर को लौट रहा था। इसी बीच घर से कुछ दूरी पर अचानक जंगली सुअर ने उस पर हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह से लूलहान हो गया। जिसके बाद परिजन उसे लेकर सीएचसी बेरीनाग आये जहां पर उपचार के दौरान उससे दम तोड दिया।
मृतक युवक वर्तमान में चौकोडी में एक पब्लिक स्कूल में शिक्षक था। मृतक युवक के घर में एक 8 वर्ष का लड़का है घटना के बाद मृतक की पत्नी गीता बेसुध पड़ी है घर में वृद्ध माता पिता है।
युवक मूल रूप से डुगरी मुनस्यारी का रहने वाला है पिछले तीन दशकों से उडियारी बैंड के पास रहता हैं घटना के बाद पूरे क्षेत्र मे जंगली सुवर की दहशत फैली हुई है।