चमोली/ बदरीनाथ धाम में प्लास्टिक कचरे के निस्तारण को आय के साधन में बदलते हुए नगर पंचायत ने एक सराहनीय पहल की है। बीते वर्ष जहां करीब 230 टन कचरे का निस्तारण किया गया था, वहीं इस वर्ष चारधाम यात्रा शुरू होने के मात्र एक सप्ताह में ही 8 टन अजैविक कचरे के निस्तारण से 84 हजार रुपये से अधिक की आय अर्जित की गई है।
बल्कि नगर पंचायत को अतिरिक्त आय भी प्राप्त हो रही है।
नगर पंचायत द्वारा अर्जित आय का उपयोग संसाधनों के विकास और अन्य आवश्यक कार्यों में किया जा रहा है। बदरीनाथ का यह मॉडल अब जनपद की अन्य नगर पालिकाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनता जा रहा है।