चुनाव समाप्त कमर तोड महंगाई शूरु गैस सिलेंडर के दाम बढ़े 993 रुपए।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही महंगाई का असर शुरू हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने 1 मई, 2026 से ही कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एकमुश्त लगभग 1,000 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉 चम्पावत जिले के बाराकोट कुदरत का कहर मूसलाधार बारिश से बादल फटने जैसे हालात 3 वाहन दबे मलवे में ग्रामीणों की फसलें हुई तबाह।

अब दिल्ली मुंबई के साथ ही देश के तमाम शहरों में कॉमर्शियल एलपीजी की कीमतें 3 हजार रुपये के भी पार पहुंच गई हैं। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में अभी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। सरकारी तेल कंपनियों ने 1 मई 2026 से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपये और 5 किलो वाले सिलेंडर के दाम में 261 रुपये की बढ़ोतरी कर दी।

यह भी पढ़ें 👉 भीमताल लव-जिहाद मामला, पहचान छुपाकर महिलाओं को फंसाकर धर्मान्तरण कराने वाला यूनुस को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 1 कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3071.50 रुपये हो गई है जो कि 1 अप्रैल को इसकी कीमत 2078.50 रुपये थी यानी कि एक सिलेंडर के दाम में एक मई से 993 रुपये का इजाफा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉 कर्णप्रयाग, जघन्य हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा उधारी और अपमान बना हत्या का कारण शव को फैंका अलकनंदा में।

व्यावसायिक सिलेंडर के दामों में बढ़ोत्तरी के बाद आशंका जताई जा रही है कि होटल और रेस्टोरेंट के बिलों में बढ़ोत्तरी होगी वहीं समोसे, जलेबी, चाट सहित अन्य स्ट्रीट फूड के दाम में भी भारी बढ़ोतरी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *