अल्मोड़ा के जिला चिकित्सालय में नाबालिग ने दिया बच्ची को जन्म, पिथौरागढ़ से पढ़ने के लिए आई थी अल्मोड़ा।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/ जिले के जिला चिकित्सालय में एक नाबालिग द्वारा बच्ची को जन्म देने की घटना सामने आयी है। दावा किया जा रहा है कि नाबालिग यहां पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची थी। परन्तु यहां अचानक उसे प्रसव पीड़ा उठी और उसने एक बच्ची को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा फिलहाल चिकित्सालय में भर्ती हैं। चिकित्सालय प्रबंधन की ओर से इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉 उद्यान घोटाला, सीबीआई आज में 8 करोड़ से ज्यादा का पाया गया घोटाला।
प्राप्त  जानकारी के मुताबिक मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले की रहने वाली और अल्मोड़ा के एक निजी संस्थान से जीएनएम यानी नर्सिंग का कोर्स कर नाबालिग बीती रात करीब साढ़े आठ बजे के लगभग अपनी दो सहेलियों के साथ पेट दर्द की शिकायत लेकर जिला चिकित्सालय पहुंची थी। इसी बीच वह चिकित्सालय के शौचालय की ओर गई तो उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। उसके चीखने की आवाज सुन उसकी सहेलियों ने चिकित्सालय के कर्मचारियों से मदद मांगी और किशोरी को कर्मचारियों की मदद से वार्ड में ले जाया गया जहां किशोरी ने एक बच्ची को जन्म दिया।

यह भी पढ़ें 👉 अभी और सताएगी गर्मी, लेकिन इस तारीख से होगी समूचे राज्य में प्री-मानसून की झमाझम बारिश।
जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि बच्ची को जन्म देने वाली किशोरी की उम्र आधार कार्ड के मुताबिक 17 वर्ष है। उन्होंने बताया कि किशोरी और उसकी नवजात बच्ची को जिला चिकित्सालय के महिलाओं वाले हिस्से में रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां हुई बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक को लगी गोली।

और दोनों की हालत ठीक है। किशोरी के नाबालिग होने के कारण इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। दूसरी ओर इस मामले में पुलिस का कहना है अभी इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *