हल्द्वानी/ बढ़ती गर्मी के साथ-साथ आग लगने की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही हैं मंगलवार सुबह बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोरापड़ाव स्थित एक कार शोरूम के परिसर में आग लग गई आग ने परिसर में खड़ी तीन कारों को चपेट में ले लिया आग की सूचना मिलते ही वहां हड़कंप मच गया आनन फानन में इसकी सूचना दमकल को दी गई।
मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया है गनीमत रही कि समय रहते कर्मचारियों ने कई अन्य कारों को वहां से हटाकर अलग कर दिया अन्यथा आग लगने की ये घटना बड़ा रूप ले सकती थी और शोरूम को बड़ा नुकसान हो सकता था आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
आग लगने के बाद शोरूम परिसर और आसपास का इलाका धुएं से भर गया इस बीच बरेली रोड राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोगों की भीड़ लग गई आग शोरूम के पिछले हिस्से स्थित यार्ड में लगी यार्ड में बड़ी संख्या में गाड़ियां रिपेयर होने के लिए आई थी इस अग्निकांड में तीन गाड़ियां जलकर पूरी तरह से
राख हो गई हैं।
अग्निशमन अधिकारी हल्द्वानी मनिंदर पाल सिंह ने बताया कि अग्निशमन विभाग को सूचना मिली कि गोरापड़ाव में कार शोरूम में आग लगी है इसके बाद मौके पर अग्निशमन की गाड़ियों को रवाना किया गया. फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया है आग लगने की घटना में तीन गाड़ियां जलकर राख हुई हैं आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है आग से कितने का नुकसान हुआ है इसका पता लगाया जा रहा है.।