बागेश्वर/ जिले के राजकीय इण्टर कॉलेज अम्स्यारी के बच्चो पर बाघ ने हमला कर दिया गरुड़ भिलकोट छेत्र के चार बच्चे नीतू पुत्री आनन्द सिंह, उम्र 14 वर्ष दिक्षा पुत्री जीवन सिंह उम्र 9 वर्ष दीपांशु पुत्र जगदीश रावत उम्र 13 वर्ष भास्कर परिहार पुत्र मनोज परिहार उम्र 16 वर्ष सुबह भिलकोट से राजकीय इण्टर कॉलेज अम्स्यारी के लिए जा रहे थे रास्ते मे टिटोली के समीप बाघ ने आगे से जा रही नीतू और दीक्षा पर हमला कर दिया पीछे से आ रहे भास्कर और दीपांशु को कुछ समझ नहीं आया भास्कर ने साहस दिखाते हुए पत्थर मार कर बाघ को भगाने का प्रयास किया जिसके के बाद बच्चो की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण व विधालय जा रहे प्रधानाचार्य हरेन्द्र सिंह नेगी सहायक अध्यापिका दीपा जोशी तुरंत बच्चो को सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र बैजनाथ लाए जहां उनका इलाज चल रहा है डॉ शिखर ने बताया की बच्ची के हाथ और जांघ पर घाव है जिसमें बालिका के पैर में दो और हाथ में टाके लगे हैं घटना की ख़बर मिलते ही पूरे छेत्र के लोग दहस्त में आ गए ख़बर सुनते ही भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, घनश्याम जोशी गोपाल किरमोलिय पूर्व ब्लाक अध्यक्ष लक्षमन राम आर्य प्रधान घेटी हर्षवर्धन पूर्व ब्लाक प्रमुख भरत फर्सवार्ण भूपी गड़िया बसंत नेगी मौजूद रहे।
7 बजकर 15 मिनट पर ग्राम भिलकोट के छात्र-छात्राएँ रा०इ0का0 अमस्यारी को आ रही थी इतने में ही ग्राम अमसयारी के निकट (टिटोली अमस्यारी मार्ग पर ) तेंदुए द्वारा उन पर हमला किया गया जिससे कक्षा 10 की छात्रा नीतू स्योतरी पुत्री श्री आनन्द सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई। कक्षा 11 के छात्र भाष्कर परिहार द्वारा हिम्मत दिखाकर बाघ का सामना किया गया और उसे पत्थर मारे जिसके चलते बाघ छात्रा को छोड़कर भाग गया।