चमोली, वन विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने 43 ग्राम भालू की पित की थैली के साथ एक तस्कर को किया गिरफतार।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि चमोली

 चमोली/ एसओजी व थाना चमोली के साथ वन विभाग चमोली रेंज की टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई में भालू की 43 ग्राम पित्त की थैली (गॉलब्लैडर) के साथ नेपाली मूल के एक अभियुक्त को रविवार की देर शाम को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़, जल जीवन मिशन में घोटाले का आरोप, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

वर्चुअल थाना पुलिस चमोली से प्राप्त जानकारी के मुताबिक एसओजी, चमोली पुलिस को मिली मुखबीर से सूचना के बाद वन विभाग की टीम के साथ पुलिस उपाधीक्षक आपरेशन नताशा सिंह की देखरेख में कार्रवाई करते हुए नेपाली मूल के गमन सिंह जो वर्तमान समय में पुरसाड़ी में रहता है को नंदप्रयाग से 43 ग्राम अवैध भालू की पित्ती के साथ गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 रानीखेत, उपराडी क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले पोक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफतार।

जिसका बाजार भाव तीन लाख रुपये के आसपास आंका गया है। मामले में वन्य जीव सरंक्षण अधिनियम के तहत चमोली थाने में मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वे फांस लगाकर प्रतिबंधित वन्य जीव भालू का शिकार करता था तथा ऊंचे दाम पर उसके कीमती अंग पित्त की थैली को बेचता था। उन्होंने कहा कि भालू एक शेड्यूल श्रेणी का जानवर है।

यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल, आदमखोर बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग की पुलिस विभाग से एसडीआरएफ और पुलिस फोर्स की मांग।

आरोपित भालू की पित्त को किस- किस से प्राप्त करता है और किस-किस को सप्लाई करता था। इस संबंध में विस्तृत जानकारी की जा रही है। ताकि तस्करों के जाल तोड़ा जा सके। पुलिस टीम में उप निरीक्षक एसओजी नवनीत भंडारी, उप निरीक्षक पूनम खत्री, सिपाही चन्दन नगरकोटी, आशुतोष तिवाडी, पंकज मैखुरी, वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी मनोहर सिंह बिष्ट, जितेन्द्र सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *