अल्मोड़ा/ उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की रविवार को नगर पालिका सभागार में बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर आगामी 9 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस पर होने वाली स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शोभा यात्रा तथा स्वतंत्रता सेनानी स्मारिका के विमोचन के कार्यक्रम की रुपरेखा तय की गई। संगठन अध्यक्ष कमलेश पांडे ने बताया कि शोभायात्रा का शुभांरभ नंदा देवी मंदिर परिसर से किया जाएगा। यात्रा मुख्य बाजार होते हुए हुक्का क्लब से गांधी पार्क तथा रैमजे इंटर कॉलेज तक निकाली जाएगी। इस दौरान गॉधी पार्क में महात्मा गॉधी की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की जाएगी।
शोभायात्रा में राज्य के सभी जनपदों से सेनानी परिवारों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। शोभा यात्रा को आकर्षक बनाने के लिए स्कूली बच्चों, छोलिया नृत्य, सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी संस्थाएं, भूतपूर्व सैनिक एवं सभी सामाजिक संगठनों प्रतिभाग करेंगे। बैठक में स्मारिका मंडल के मुख्य संयोजक कर्नल रवि पांडे, संरक्षक ताराचंद साह, सचिव भरत पांडे, शिव शंकर बोरा, कैलाश वर्मा, बद्री दत्त पांड, किशन चंद जोशी, नितेश तिवारी, महिला उपाध्यक्ष राधा तिवारी, पार्वती बिष्ट, पुष्पा अकेला कोटी, सरस्वती राणा, सुनीता र ाणा, विनय कुमार पांडें, विपिन चंद्र जोशी, नंदन सिंह कार्की, शिवेंद्र गोस्वामी, दीपेंद्र राणा, भगवती नेगी, गोविंद सिंह गैड़ा आदि मौजूद रहे।