लालकुआं रेलवे स्टेशन के टैक्सी स्टैंड पर बागेश्वर निवासी ड्राईवर कार में मिला मृत पुलिस जुटी जांच में।

न्यूज 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी

लालकुआं/ नगर के टैक्सी स्टैंड क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब एक टैक्सी चालक अपनी ही गाड़ी के अंदर मृत अवस्था में मिला। घटना की खबर फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक बागेश्वर नंबर की टैक्सी यूके 02टीए3059 काफी देर से स्टैंड पर खड़ी थी लेकिन चालक की ओर से कोई गतिविधि नहीं हो रही थी।

यह भी पढ़ें 👉 सनसनीखेज मामला>> उत्तराखंड के इस स्कूल के 4 बच्चे छुट्टी के वाद नहीं पहुंचे घर क्षेत्र में मंचा हड़कंप।

संदेह होने पर जब आसपास के लोगों ने वाहन के पास जाकर देखा तो चालक सीट पर एक व्यक्ति बेसुध पड़ा था। सूचना मिलते ही लालकुआं कोतवाली पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल फॉरेंसिक टीम और 108 एंबुलेंस को बुलाया जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त मदन राम उम्र 42 वर्ष पुत्र हरीश राम निवासी ग्राम आरे, बागेश्वर के रूप में हुई है। मदन राम वर्तमान में हल्द्वानी के दमुवादूंगा क्षेत्र में रह रहा था उसके परिवार में दो बेटियां व एक पुत्र है।

यह भी पढ़ें 👉 रानीखेत, चमडखांन सोनी मोटर मार्ग पर 150 मीटर गहरी खाई में समाई कार 3 लोगों की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत।

घटना के बाद बड़ी संख्या में अन्य टैक्सी चालक भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने वाहन और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करके जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि मौत स्वाभाविक थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण रहा है। पुलिस फिलहाल हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *