चमोली जिले के नंदानगर-नंदप्रयाग मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर समाई गहरी खाई में चालक की हुई मौके पर ही दर्दनाक मौत।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ जिले के नंदप्रयाग-नंदानगर मोटर मार्ग पर सेरा गांव के समीप रविवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया। नंदानगर से नंदप्रयाग के लिए जा रही एक मारुति अल्टो कार संख्या UK11 TA 3251 अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और गहरी खाई में जा समाई।

यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल जिले के धारी और ओखलकाडां विकास खंड के 28 शिक्षकों की नौकरी पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार दो राज्यों के स्थाई प्रमाण पत्र का है मामला।

इस दुर्घटना में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय निवासियों के साथ पुलिस टीम ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने कार से शव को सुरक्षित बाहर निकाला। मृतक की पहचान सेरा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र हिम्मत सिंह उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है। वह नंदानगर बाजार से घर लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉 बाघ ने यहां फिर बनाया एक और व्यक्ति को अपना निवाला 2 किलोमीटर अंदर जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव।

थाना नंदानगर को जाखणी क्षेत्र के निवासी मनीष कुमार द्वारा दुर्घटना की सूचना दी गई थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पाया कि वाहन सड़क से नीचे खाई में जा गिरा है और चालक भी वहीं पड़ा था। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान चालक को बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार भी इस हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम एवं अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *