द्वाराहाट, आंदोलनकारियों ने तहसील में जड़ा ताला, ब्लाक प्रमुख डॉक्टर आरती किरौला ने जिलाधिकारी पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप, अब क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति करेगी उग्र आंदोलन।
द्वाराहाट, आंदोलनकारियों ने तहसील में जड़ा ताला, ब्लाक प्रमुख डॉक्टर आरती किरौला ने जिलाधिकारी पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप, अब क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति करेगी उग्र आंदोलन।
द्वाराहाट/ द्वाराहाट में क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति द्वारा चलाया जा रहे आंदोलन में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक तहसील मुख्यालय में सांकेतिक ताला बंदी की गई है। यह ताला बंदी एक घंटे के लिए की गई। इस ताला बंदी के वक्त में तहसीलदार कर्मचारी सभी को एक घंटे के लिए बंधक बनाया गया।
पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति की जो मांगे हैं उन मांगों को लेकर पूर्व में शासन व विभागीय अधिकारियों को कई बार ज्ञापन दिया गया है। उन सभी मांगों की आजतक को भी सुनाई नहीं हुई है आंदोलन की संरक्षक ब्लॉक प्रमुख डॉ आरती किरौला ने कहा क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति की पूर्व में जो भी मांगे थी। उन मांगों को पूरा नहीं किया गया है। उन मांगों को लेकर क्षेत्रीय विकास संघष समिति पिछले आठ दिनों से अनशन कर रही है।
जिसके बाद भी शासन द्वारा आज तक हमारे साथ कोई वार्ता नहीं हो पाई है। जिस कारण आज क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति द्वारा तहसील में एक घंटे के लिए तालाबंदी की गई है। उन्होंने कहा कि अगर इसके बाद भी हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति द्वारा 26 तारीख से क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा।
जिसके लिए लोगों ने अपना नाम देना शुरू कर दिए हैं। तहसीलदार मोहित सिंह ने कहा कि आंदोलनकारियों की जो भी मांगे थी वे सभी मांगे शासन स्तर की है तो हमारे द्वारा शासन से पत्राचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा आज तहसील में जो तालाबंदी की गई हैं उसके लिए जो भी विधिक कार्यवाही होगी वह करेंगे।