बागेश्वर/ जिले से एक बेहद शर्मनाक घटना की खबर सामने आ रही है यहां भागीरथी नाले में एक मानव भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया है। मानव भ्रूण किसका है और कब से नाले में पड़ा है इसकी जांच पुलिस प्रशासन द्वारा शुरू कर दी गई है साथ ही भ्रूण को कब्जे में लिया गया है।
अभी तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक बागेश्वर जिले के भागीरथी नाले में आज शुक्रवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब सफाई कर्मचारियों को नाले में भ्रूण दिखाई दिया जैसे ही उन्होंने नाले में भ्रूण को पड़ा देखा तो तुरन्त इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि भ्रूण किसने और किस परिस्थिति में नाले में फेंका है फिलहाल घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।