चम्पावत/ लोहाघाट क्षेत्र के सुड डूंगरी गांव में तेंदुए ने घर के समीप ही 13 वर्षीय किशोर पर हमला करके उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में दहशत का माहौल है जबकि इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम लगभग 6:30 बजे हिमांशु पुजारी उम्र 13 वर्ष मेला देखकर घर लौट रहा था। इसी बीच घर से महज 40 मीटर की दूरी पर घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया
और उसे खींचकर खेतों की ओर ले गया। काफी देर तक हिमांशु के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश शुरू की लगभग रात 9:30 बजे उसका शव घर से लगभग 40 मीटर दूर खेतों में मिला।
परिजन आनन-फानन में उसे लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत के साथ वन विभाग के खिलाफ आक्रोश भी है। लोगों ने क्षेत्र में तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
One thought on “चम्पावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र में घर के पास ही 13 वर्षीय किशोर को गुलदार ने बनाया अपना निवाला।”