चंपावत/ जिले के लोहाघाट विकास खंड के सीमांत नाकोट खोलिया गांव में सड़क न होने के कारण ग्रामीणों को कई दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। क्षेत्र के ग्रामीण लंबे वक्त से शासन प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं लेकिन किसी ने भी ग्रामीणों की सुध नहीं ली। जिस कारण ग्रामीणों में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ शासन प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है।
जिसके चलते ग्रामीणों ने अब 2027 विधानसभा चुनाव बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह भंडारी की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत नाकोट खोलिया में ग्रामीणों ने बैठक आयोजित की जिसमें ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाते हुए विधानसभा चुनाव 2027 के बहिष्कार का निर्णय लिया गया। ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह भंडारी व ग्रामीणों ने कहा जब तक गांव में रोड नहीं आयेगी तब तक गांव का कोई व्यक्ति वोट नहीं करेगा और किसी भी पार्टी के जन प्रतिनिधि को गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा आज तक क्षेत्रीय विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख जीतने के बाद इस ग्राम पंचायत में कभी नहीं आए है। ग्राम प्रधान ने बताया दिगालीचौड बिन्डा तिवाड़ी से उनका गांव नाकोट खोलिया 3 किमी दूर है।
सड़क न होने के कारण ग्रामीणों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है बीमारो, बुजुर्गों व गर्भवती महिलाओं को डोली के सहारे सड़क तक पहुंचाना पड़ता है तथा भवन निर्माण सामग्री बहुत ज्यादा महंगी पड़ती है। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से उनके गांव में सड़क निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों ने एक सुर में कहा अगर उनके गांव को सड़क सुविधा से नहीं जोड़ा जाता है तो शासन प्रशासन चुनाव बहिष्कार के लिए तैयार रहे। बैठक में पूर्व प्रधान हेम चन्द्र, भुवन चंद्र खोलिया, कैलाश चन्द्र, देवी दत्त जोशी सहित समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे।
One thought on “चम्पावत के इस गांव में गूंजे रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे साथ ही किया 2027 के चुनाव बहिष्कार का एलान।”