कांग्रेस के गैरसैंण घेराव के एलान के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का कांग्रेस पर पलटवार कहां कांग्रेस नकारात्मक राजनीति करना छोड़े।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ भाजपा ने कांग्रेस की गैरसैंण सत्र को लेकर घेराव की घोषणा को नकारात्मक राजनीति की किताब का एक और काला अध्याय जोड़ने की कोशिश बताया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कटाक्ष किया कि पूरे 5 साल कांग्रेस ने सदन के बाहर घेराव और अंदर हंगामे में ही किए बर्बाद किए हैं।

गैरसैंण घेराव के ऐलान पर महेंद्र भट्ट का कांग्रेस पर हमला

भट्ट ने कांग्रेस प्रभारी द्वारा गैरसैंण में आयोजित होने वाले सत्र के घेराव और प्रदर्शन की घोषणा पर पूछे मीडिया सवालों का जवाब देते हुए इसे नकारात्मक और उद्देश्यहीन राजनीति का हिस्सा बताया।

यह भी पढ़ें 👉रेखा आर्या के आरोपों पर पति गिरधारी लाल का पलटवार फर्जी तहरीर वापस लो दो सूट सलवार में आई थी मेरे घर, भ्रष्टाचार की जांच करो।

कांग्रेसी रुख की कड़ी आलोचना करते हुए उन्होंने कहा बेहद निराशा होती है ये जानकर कि विगत 5 सालों में भी कांग्रेस के रुख में रुख में कोई बदलाव नहीं हुआ।

हंगामे के अवसरों की तलाश में रहते है विपक्षी भट्ट

भट्ट ने कहा विधानसभा लोकतंत्र का वह सर्वोच्च सदन होता है जहां पर जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं और जनहित के मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉रानीखेत में लोकनिर्माण विभाग का गढ्ढे भरने के नाम पर बजट ठिकाने लगाने का मामला आया सामने, सायद इसीलिए कैलाश पंत ने कहा था रानीखेत को ठेकेदार नहीं विधायक चाहिए।

ऐसे अनेकों अवसर वर्तमान विधानसभा कार्यकाल में भी आए परन्तु अफसोस कांग्रेस पार्टी और विपक्ष के गैरजिम्मेदाराना और असंवेदनशील रवैए में कोई बदलाव नहीं आया। महेंद्र भट्ट ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि शायद ही कोई अवसर रहा हो जब सत्र की शुरुआत घेराव या प्रदर्शन से विपक्ष द्वारा नहीं की गई हो। दरअसल विपक्ष के नेता और विधायक जनता के बीच नहीं रहते और सिर्फ राजनीति चमकाने के लिए हमेशा हंगामे के ऐसे अवसरों की तलाश में रहते हैं। वहीं पिछले 5 साल का इतिहास याद दिलाते हुए भट्ट ने कहा कि सदन के बाहर ही नहीं सदन के अंदर भी विपक्ष का पूरा ध्यान हंगामा करने में ही लगा रहा। जनता भी गवाह है कि विपक्षी विधायकों द्वारा न तो जनहित के मुद्दे उठाए जाते हैं और ना ही क्षेत्र की समस्याओं को प्रभावी तरीके से उठाने का प्रयास वे करते हैं। उसके उलट यदि सत्ता पक्ष के विधायकों द्वारा या सरकार द्वारा किसी महत्वपूर्ण विषय
विधेयक या जनहित के मुद्दों पर गंभीर चर्चा की जाती हैं। तो उसमें भी विपक्ष हंगामा और शोर शराबा कर हमेशा ध्यान भटकने और विषय को लटकाने की कोशिश में लगा रहता दिखाई दिया। बहुत दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि कांग्रेस सहित विपक्ष के कई विधायकों को सदन में अक्सर अराजकता और हुड़दंग करते हुए भी देखा गया। इतना ही नहीं सदन के अंदर दिन में हंगामा और रात को कंबल ओढ़ कर सोने का रिकॉर्ड भी उत्तराखंड के विपक्ष के नाम ही कायम हुआ।

आखरी सत्र को जनलाभकारी बनाना हम सबका नैतिक दायित्व भट्ट

महेंद्र भट्ट ने विपक्ष से आग्रह किया कि प्रदेश के विकास और कल्याण के लिए इस अंतिम सत्र को सफल और जनलाभकारी बनाना हम सबका नैतिक दायित्व है।

यह भी पढ़ें 👉चमोली की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर पहुंच रहे बीएलओ, हटाई गई मतदाता प्रविष्टियों का कर रहे सत्यापन।

लिहाजा पिछले पुराने अनुभव को भूलकर इस सत्र का अधिक से अधिक उपयोग जनहित में किया जाए उसको लेकर विपक्ष को अपनी घोषणा पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। वहीं तंज कसा कि अन्यथा ये तो पब्लिक है ये सब जानती है अंदर क्या है बाहर क्या है सब पहचानती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *