रेखा आर्या के आरोपों पर पति गिरधारी लाल का पलटवार फर्जी तहरीर वापस लो दो सूट सलवार में आई थी मेरे घर, भ्रष्टाचार की जांच करो।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून:-

देहरादून/ उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद अब खुलकर समाज के सामने आ गया है। रेखा आर्या की ओर से पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए देहरादून में एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई के बाद अब गिरधारी लाल साहू ने एक वीडियो जारी करके अपना पक्ष रखा है। गाड़ी में बैठकर रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो में साहू ने रेखा आर्या की ओर से लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए रेखा आर्या को चुनौती दी है कि वे अपनी शिकायत और बयान वापस लें साथ ही उन्होंने रेखा आर्या पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे मामले की किसी भी जांच एजेंसी से जांच कराने की मांग की गिरधारी लाल साहू का यह वीडियो ऐसे वक्त सामने आया है जब कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों और पुलिस कार्रवाई को लेकर मामला पहले ही चर्चा में है अब साहू के सार्वजनिक रूप से सामने आकर जवाब देने से दोनों के बीच विवाद ने नया मोड़ ले लिया है।

यह भी पढ़ें 👉 कर्णप्रयाग, धाकड़ धामी के वादे और जमीनी सच्चाई, 4 महीने से स्कूल में नही है 5 अध्यापक अब थक हार कर अभिभावकों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को लिखा ख़ून से खत।

एक ओर रेखा आर्या ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है तो दूसरी ओर साहू ने आरोपों को गलत बताते हुए अपनी बात सार्वजनिक की है। जिस ऑडियो को रेखा आर्या ने द्वारा डाला गया वह एआई से बनाया गया है। वीडियो में गिरधारी लाल साहू ने रेखा आर्या को संबोधित करते हुए कहा कि जिस ऑडियो को सामने लाया गया है वह उनके मुताबिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से बनाया गया है और इसका उद्देश्य उनका घर तोड़ना है उन्होंने रेखा आर्या पर सत्ता और पद का अहंकार होने का आरोप लगाते हुए कहा कि जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं और हमेशा कोई एक व्यक्ति ताकत में नहीं रहता। साहू ने कहा कि रेखा आर्या को यह नहीं भूलना चाहिए कि उन्होंने उनके राजनीतिक जीवन में किस तरह सहयोग किया। उन्होंने अपने संबोधन में दावा किया कि उन्होंने रेखा आर्या को शुरुआती दौर से आगे बढ़ाने और राजनीतिक रूप से स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

यह भी पढ़ें 👉 सिक्किम में भी शूरु हुआ दुष्यंत कुमार गौतम का विरोध शूरु केन्द्र से की पुनर्विचार की अपील।

उन्होंने कहा कि आज वही उनके ऊपर आरोप लगा रही हैं जबकि उन्होंने उनके लिए लंबे वक्त तक काम किया है।

आरोप निराधार हैं शिकायत वापस लेने की अपील

गिरधारी लाल साहू ने वीडियो में रेखा आर्या से अपनी शिकायत और बयान पर दोबारा विचार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं और रेखा आर्या को ईश्वर को साक्षी मानकर यह बताना चाहिए कि क्या उन्होंने कभी उनके साथ उत्पीड़न किया गाली-गलौज की या भ्रष्टाचार से जुड़ी रकम ली। साहू ने दावा किया कि उन्होंने हमेशा रेखा आर्या को भ्रष्टाचार से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वे उन्हें बच्चों के राशन और उनके हिस्से के पैसे में कटौती नहीं करने के लिए कहते रहे। उनके मुताबिक, उन्होंने रेखा आर्या को लगातार गलत कामों से बचने की सलाह दी परन्तु अब उन्हीं पर आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि साहू की ओर से वीडियो में कही गई इन बातों और रेखा आर्या की ओर से लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है। दोनों पक्षों के दावों को जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही परखा जा सकेगा।

भ्रष्टाचार की जांच करा लो रेखा आर्या के पास 210 करोड़ की संपत्ति का दावा

वीडियो में गिरधारी लाल साहू ने रेखा आर्या पर भ्रष्टाचार के भी गंभीर आरोप लगाए।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली कीवी ने दिल्ली की ओर बढ़ाए कदम, पहली बार आजादपुर मंडी पहुंची 200 कुंतल की खेप, मिशन कीवी से बदलेगी किसानों की तकदीर, चमोली की उपज पहली बार दिल्ली की मंडी में।

उन्होंने दावा किया कि भ्रष्टाचार के मामले में रेखा आर्या का नाम दिल्ली से लेकर बरेली और उत्तराखंड तक चर्चा में है। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री से भी पहले इस संबंध में शिकायत कर चुके हैं और उनके मुताबिक मुख्यमंत्री ने भी इस विषय पर रेखा आर्या को फटकार लगाई थी। साहू ने अपने वीडियो में रेखा आर्या के पास कथित तौर पर 210 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति होने का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि वह इस संपत्ति के संबंध में विस्तार से जानकारी सार्वजनिक करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री से अपील की है कि किसी भी जांच एजेंसी से मामले की जांच करा ली जाए। यह 210 करोड़ रुपये की संपत्ति और भ्रष्टाचार से संबंधित आरोप फिलहाल गिरधारी लाल साहू के दावे हैं। इनकी पुष्टि के लिए स्वतंत्र साक्ष्य अथवा किसी आधिकारिक जांच के निष्कर्ष सामने आना जरूरी है। वीडियो में साहू ने इन दावों को विस्तार से सामने रखने की बात कही है।

सोमेश्वर की जनता के साथ ही मुख्यमंत्री से भी की अपील

गिरधारी लाल साहू ने वीडियो में सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र की जनता को भी संबोधित किया उन्होंने दावा किया कि उन्होंने लगभग 17 वर्षों तक रेखा आर्या के लिए काम किया और चुनाव लड़ाने से लेकर लोगों के सामने हाथ जोड़कर समर्थन मांगने तक की जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता उनके राजनीतिक योगदान से परिचित है और उसे इस पूरे मामले को समझना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री को अपना मित्र और भाई बताते हुए उनसे न्याय करने की अपील की। साहू ने दावा किया कि उन्होंने पहले भी रेखा आर्या से जुड़े कथित भ्रष्टाचार की शिकायत मुख्यमंत्री से की थी उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके।

एफआईआर के बाद अब पति का सार्वजनिक जवाब

रेखा आर्या की ओर से पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद गिरधारी लाल साहू का यह वीडियो विवाद में उनका पहला सार्वजनिक पक्ष सामने लाने वाला अहम घटनाक्रम है।

यह भी पढ़ें 👉 देवप्रयाग के पास हुआ भीषण सड़क हादसा 150 मीटर गहरी खाई में समाई कार 2 लोगों की हुई मौके पर ही दर्दनाक मौत 3 लोग गंभीर रूप से घायल।

वीडियो में उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को खारिज किया है और शिकायत को गलत बताया है। इसके साथ ही उन्होंने रेखा आर्या पर पलटवार करते हुए भ्रष्टाचार और कथित अवैध संपत्ति के आरोप लगाए हैं। इस पूरे मामले में अब दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच पुलिस जांच और संबंधित साक्ष्य महत्वपूर्ण होंगे रेखा आर्या की शिकायत में लगाए गए आरोपों की वास्तविक स्थिति जांच से स्पष्ट होगी। वहीं गिरधारी लाल साहू की ओर से लगाए गए भ्रष्टाचार और 210 करोड़ रुपये की कथित संपत्ति के दावे भी स्वतंत्र जांच के विषय हैं। फिलहाल इस विवाद में एक ओर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की शिकायत और दूसरी ओर उनके पति गिरधारी लाल साहू का सार्वजनिक पलटवार सामने है। अब निगाहें इस बात पर रहेंगी कि जांच एजेंसियां दोनों पक्षों के दावों की पड़ताल किस तरह करती हैं और मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *