गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर गढ़वाल आयुक्त ने ली समीक्षा बैठक; समयबद्ध व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ आगामी प्रस्तावित गैरसैंण विधानसभा सत्र के सफल, सुरक्षित एवं सुचारु संचालन को लेकर आयुक्त गढ़वाल मंडल आनन्द स्वरूप की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

यह भी पढ़ें 👉 रेखा आर्या के आरोपों पर पति गिरधारी लाल का पलटवार फर्जी तहरीर वापस लो दो सूट सलवार में आई थी मेरे घर, भ्रष्टाचार की जांच करो।

बैठक में जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सत्र की तैयारियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। आयुक्त ने सभी संबंधित विभागों को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए पेयजल भंडारण, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता, मोबाइल व स्थायी शौचालयों और चिकित्सा सेवाओं जैसी मूलभूत व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉 कर्णप्रयाग, धाकड़ धामी के वादे और जमीनी सच्चाई, 4 महीने से स्कूल में नही है 5 अध्यापक अब थक हार कर अभिभावकों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को लिखा ख़ून से खत।

​इसके अतिरिक्त, पुलिस विभाग को सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, पार्किंग एवं बैरिकेडिंग के पुख्त इंतजाम करने को कहा गया। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि सभी विभाग धरातल पर स्थलीय निरीक्षण कर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें ताकि सत्र के दौरान किसी भी स्तर पर कमी न रहे।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड की सियासत में जबरदस्त टकराव पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह बोले 2027 का चुनाव राम मंदिर और प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर लडा जाएगा मुख्यमंत्री धामी का नही लिया नाम तक।

बैठक में पुलिस अधीक्षक सुरजीत पंवार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश सहित स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, लोक निर्माण, ग्रामीण निर्माण, पूर्ति, शहरी विकास एवं जिला पंचायत व अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

One thought on “गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर गढ़वाल आयुक्त ने ली समीक्षा बैठक; समयबद्ध व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *