टिहरी (देवप्रयाग/ जिले में बृहस्पतिवार सुबह चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही मारुति सुजुकी वैगनआर कार संख्या HR-68C 1242 ग्राम पाली स्थित रिवर व्यू कैफे एंड रेस्टोरेंट के नजदीक देवप्रयाग से लगभग 04 किलोमीटर श्रीनगर की ओर अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 150 मीटर नीचे नदी किनारे जा समाई। वाहन में चालक सहित कुल 5 लोग सवार थे। दुर्घटना में तीन व्यक्ति घायल हो गए जबकि घटनास्थल पर चालक सहित 02 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट ब्यासी से उपनिरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में तथा एसडीआरएफ श्रीनगर टीम निरीक्षक श्रीमती मंजरी नेगी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। एसडीआरएफ टीमों के घटनास्थल पर पहुँचने से पहले ही जिला पुलिस एवं स्थानीय लोगों द्वारा तीनों घायलों को खाई से बाहर निकाल लिया गया था। इसके बाद उन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटनास्थल पर पहुचने के बाद एसडीआरएफ टीमों द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वाहन में फसे दोनों व्यक्तियों एक पुरुष व एक महिला के शव टीम द्वारा बाहर निकाले गए। घटनास्थल की भौगोलिक परिस्थितियों एवं नदी मार्ग को देखते हुए दोनों शवों को राफ्ट के माध्यम से नदी पार कर देवप्रयाग पहुचाया गया जहा आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
घायलों का नाम पता
1- उत्तम सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी ग्राम लाडोली रुद्रप्रयाग उम्र 33 वर्ष।
2- टीशा रावत पुत्र लक्ष्मण सिंह रावत निवासी ग्राम बौना थाना एवं जिल रुद्रप्रयाग उम्र 18 वर्ष।
3- सुनीता देवी पत्नी श्री लक्ष्मण सिंह रावत निवासी ग्राम बीना थाना एवं जिला रुद्रप्रयाग उम्र 45 वर्ष।
मृतकों का नाम पता
1- सत्येश्वरी देवी पत्नी हुकम सिंह चौहान निवासी किमखाल थाना कर्णप्रयाग, जिला चमोली उम्र 72 वर्ष।
2- अनिल वाहन चालक।
एसडीआरएफ की दोनों टीमों द्वारा आपसी समन्वय से राहत एवं बचाव कार्य संपन्न किया गया और मृतकों के शवों को सुरक्षित स्थान तक पहुचाकर अग्रिम कार्रवाई हेतु जिला पुलिस को सौंप दिया गया।
One thought on “देवप्रयाग के पास हुआ भीषण सड़क हादसा 150 मीटर गहरी खाई में समाई कार 2 लोगों की हुई मौके पर ही दर्दनाक मौत 3 लोग गंभीर रूप से घायल।”