कर्णप्रयाग, मजदूरी के पैसों के लिए खूनी संघर्ष, थराली तहसील निवासी युवक ने बिजनौर निवासी 28 वर्षीय युवक को उतरा मौत के घाट।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ जिले के सेमी गांव में पेयजल टैंक निर्माण कार्य के दौरान मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर एक युवक ने दूसरे पर बांस के डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को उपजिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किए गए दो बांस के डंडे भी बरामद किए गए हैं।

ढुलान की रकम को लेकर हुआ खूनी संघर्ष

प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील जिलासू के सेमी गांव में पेयजल निगम द्वारा पानी के टैंक का निर्माण किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में न्यूनतम वेतन में हुई बढ़ोतरी, श्रमिकों को एक अक्टूबर से मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन।

यहां खच्चर से सामान ढुलान का काम करने वाले सुनील कुमार उम्र 28 वर्ष निवासी गोतेंडा, थराली चमोली और सुमित उम्र 28 वर्ष निवासी बिजनौर उत्तर प्रदेश के बीच रेत ढुलान की तय रकम को लेकर विवाद हो गया बताया जा रहा है कि दुलान कार्य के निर्धारित पैसे नहीं मिलने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। बांस के डंडों से किया हमला बीच-बचाव करने आए मजदूर को धमकाया आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सुनील कुमार ने सुमित पर बांस के डंडों से हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉 समयबद्ध और त्रुटिरहित जनगणना के लिए चमोली में 33 फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण संपन्न, चार्ज स्तर पर प्रगणकों और सुपरवाइजरों को देंगे प्रशिक्षण, 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक होगा जनगणना कार्य।

हमले में सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बीच एक अन्य मजदूर ने बीच-बचाव करने की कोशिश की लेकिन आरोपी ने उसे धमकाकर वहां से हटा दिया। घटना से घबराए मजदूर ने ठेकेदार को सूचना दी जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

अस्पताल में डाक्टरों ने किया मृत घोषित पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल सुमित को उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉 रेखा आर्या के आरोपों पर पति गिरधारी लाल का पलटवार फर्जी तहरीर वापस लो दो सूट सलवार में आई थी मेरे घर, भ्रष्टाचार की जांच करो।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

 पोखरी रोड के पास से आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील कुमार को पोखरी रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी की निशानदेही पर घटनास्थल के पास से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो बांस के डंडे बरामद किए गए हैं।

न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया आरोपी

पुलिस ने आरोपी को 16 अक्टूबर को न्यायिक मजिस्ट्रेट कर्णप्रयाग के न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

One thought on “कर्णप्रयाग, मजदूरी के पैसों के लिए खूनी संघर्ष, थराली तहसील निवासी युवक ने बिजनौर निवासी 28 वर्षीय युवक को उतरा मौत के घाट।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *