नैनीताल जिले के पाटकोट में बादल फटने जैसे हालात कार सही, केदारनाथ पैदल मार्ग पर बार-बार हो रहा है भूस्खलन यात्रा रोकी गई।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि नैनीताल

नैनीताल/ उत्तराखंड के सभी जिलों में आज बारिश की संभावना है मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ के साथ ही देहरादून में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं राज्य के अन्य जिलों में भी कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉रील बनी विवाद का कारण गाजियाबाद में अल्मोड़ा निवासी महिला ने फांसी का फंदा लगाकर की अपनी जीवनलीला समाप्त।

देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा सभी जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव् दौर की संभावना जताई गई है। देहरादून में आज सुबह से रुक-रुककर बारिश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉चमोली जिले के कर्ण प्रयाग विकास खंड में शासन-प्रशासन से त्रस्त ग्रामीणों ने खुद उठाया सड़क निर्माण का जिम्मा सरकार को दिखाया आईना।
बारिश के बीच केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर रविवार को चीरबासा हेलीपैड के समीप पहाड़ी से अचानक भारी बोल्डर गिरने से स्थानीय यात्री मोहन तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। लगातार लैंडस्लाइड और पत्थर गिरने से क्षेत्र में हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। सुरक्षा को देखते हुए केदारनाथ पैदल यात्रा फिलहाल रोकी गई है। वहीं दुसरी ओर देर शाम नैनीताल के पाटकोट क्षेत्र में बादल फटने जैसी घटना के बाद मूसलाधार बारिश हुई। तेज बारिश के चलते क्षेत्र में अचानक हालात बिगड़ गए।

यह भी पढ़ें 👉पौड़ी जिले में भारतीय जनता पार्टी को लगा जबरदस्त झटका इस नेता ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ थामा कांग्रेस का दामन।

उत्तरकाशी के सारीगाड़ में भूस्खलन के चलते यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद हो गया। सड़क पर मलबा आने से दोनों और वाहनों की आवाजाही रुक गई थी। हालांकि बाद में मलबा हटाकर मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया।वहीं नैनीताल के पाटकोट में बारिश के बीच लोग उफनते नाले को पार करने के लिए बाइक और गाड़ियां पानी में उतार रहे हैं। तेज बहाव के बावजूद वाहन चालक जान जोखिम में डालकर नाला पार कर रहे हैं। इससे किसी भी वक्त बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *