देर रात उत्तराखंड का यह जिला थरथराया भूकंप के झटकों से घरों से बाहर निकले लोग।

न्यूज 13 प्रतिनिधि उत्तरकाशी

उत्तरकाशी/ जिले में सोमवार देर रात को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए झटके इतने तेज थे की लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक सोमवार रात को 1:21:34 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी में था और इसकी गहराई 10 किलोमीटर दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में आज व कल होगी भारी से बहुत भारी बारिश मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट।

जिले के कई क्षेत्रों में झटके महसूस किए गए। फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। जनपद की समस्त तहसीलों से प्राप्त सूचना के मुताबिक तहसील पुरोला मोरी बडकोट, चिन्यालीसौड़ आदि तहसीलों में भूकंप के झटके महसूस किये है वर्तमान वक्त में किसी भी तहसील में किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है भूकंप का केंद्र तहसील बड़कोट के राजगढ़ी के आसपास बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *