उत्तराखंड में यहां रेलवे स्टेशन पर 2 लोगों के संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से मचा हड़कंप।

न्यूज 13 प्रतिनिधि उधमसिहनगर

खटीमा/ ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा रेलवे स्टेशन के पास वार्ड नंबर-6 में शनिवार देर रात दो लोगों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी। दोनों व्यक्ति मौके पर अचेत अवस्था में पड़े मिले थे।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में आज व कल होगी भारी से बहुत भारी बारिश मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट।

मामले की सूचना पर बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जीवन चुफाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों को देखा तो उनकी हालत गंभीर थी। बाद में दोनों की मौत की पुष्टि हुई। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान राजेंद्र सिंह सामंत और 47 वर्षीय विनोद सिंह के रूप में हुई है। राजेंद्र सिंह खटीमा में वेस्ट व्यू होटल के सामने रहते थे और परचून की दुकान करते थे। वहीं विनोद सिंह मूल रूप से ग्राम नगला तहर, थाना डिलारी जनपद मुरादाबाद के रहने वाला बताया जा रहा हैं।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में हुआ भीषण सड़क हादसा 250 मीटर गहरी खाई में समाई कार एक ही परिवार के 5 लोगों की हुई दर्दनाक मौत।

दोनों की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में होने के कारण पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जनपदीय फील्ड यूनिट और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और कई जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के लोगों और स्थानीय निवासियों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा दोनों मृतकों से जुड़े लोगों और घटनास्थल से संबंधित अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉 सोनप्रयाग, बाबा केदारनाथ धाम के मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग में बनी करोड़ों की पार्किंग बनी श्रद्धालुओं के लिए मुसीबत सरकार के दावों की भी खुली पोल।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों की मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। दो लोगों की एक साथ संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *