उत्तराखंड के 9 जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, शेष जनपदों के लिए भी चेतावनी जारी प्रशासन अलर्ट मोड़ पर।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार, 28 जुलाई को राज्य के नौ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि राज्य के अन्य जिलों में तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट रहेगा।

इन 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग,

यह भी पढ़ें 👉 गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, विभागों को दिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश।

चमोली, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले के कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।इस बीच कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बारिश के अत्यंत तीव्र दौर की भी आशंका है। वहीं राज्य के शेष जिलों में तेज बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जिलों को किया अलर्ट

मौसम की चेतावनी को देखते हुए उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिलाधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां हुई सनसनीखेज वारदात युवती ने तीन युवकों पर लगाया अपहरण करके गैंगरेप का आरोप।

संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी बढ़ाने के साथ राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रखने को कहा गया है।भारी बारिश के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़क अवरुद्ध होने और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से मौसम की स्थिति को देखते हुए यात्रा करने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने से बचने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *