यहां वनकर्मी पर बाघ ने किया हमला घायल वनकर्मी को किया गया हायर सेंटर के लिए रेफ़र।

न्यूज 13 प्रतिनिधि नैनीताल

रामनगर/ कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के सर्पदुली रेंज में गश्त से लौट रहे एक दैनिक श्रमिक पर बाघ ने अचानक हमला बोल दिया। इस हमले में वनकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉 सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में जंगल में बकरी चरा रहा व्यक्ति आया आकाशीय बिजली की चपेट में मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना उस वक्त हुई जब गश्ती दल सर्पदुली रेस्ट हाउस के पास पहुंचने ही वाला था। इसी बीच घात लगाए बैठे बाघ ने अचानक दैनिक श्रमिक पीताम्बर पर हमला कर दिया। साथ मौजूद वनकर्मियों ने शोर मचाया और लाठियां फटकारकर बाघ को खदेड़ा जिसके बाद बाघ जंगल की ओर भाग गया।घटना के बाद घायल पीताम्बर को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *