पिथौरागढ़ में 3 बच्चों की मां को इंस्टाग्राम हुआ प्यार बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग हुई फरार

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि पिथौरागढ़

पिथौरागढ़/ सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती एक परिवार के लिए बहुत बड़ी परेशानी बन गई। जिले के एक गांव की तीन बच्चों की मां की इंस्टाग्राम पर कनालीछीना क्षेत्र के एक युवक से दोस्ती हुई जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। इसके बाद महिला अपने पति और तीन छोटे बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ हरियाणा चली गई।

यह भी पढ़ें 👉वन विभाग के दैनिक श्रमिको को बड़ी राहत 10 साल की नौकरी का मिला सम्मान अब 18 हजार मिलेगा मानदेय।

महिला के अचानक घर छोड़ने से परिवार में हड़कंप मच गया। मां के जाने के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए महिला को खोजने की गुहार लगाई। पुलिस ने जांच शुरू की और काफी तलाश के बाद महिला को हरियाणा में खोज निकाला। हालांकि जब पुलिस टीम उसे वापस लाने पहुंची तो महिला ने घर लौटने से साफ इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉रुद्रप्रयाग, पुलिस कर्मियों की कार गिरी 200 मीटर गहरी खाई में सब इंस्पेक्टर की मौत 3 पुलिस कर्मी घायल।

कानूनन बालिग होने के कारण पुलिस उसे जबरन वापस नहीं ला पाई और खाली हाथ लौटना पड़ा। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक महिला ने फिलहाल अपने रिश्तेदारों के संरक्षण में रहने और जल्द घर लौटने की बात कही है। वहीं मां के इंतजार में तीन मासूम बच्चों की आंखें अब भी दरवाजे पर टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *