सोमेश्वर, खाई में गिरा वाहन चालक की हुई मौत पर ही मौत।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/ सोमेश्वर क्षेत्र के नैनोली-भगतोला मोटर मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चालक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गोविंद सिंह मेहरा उम्र 50 वर्ष पुत्र दीवान सिंह मेहरा के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉 गोपेश्वर पुलिस ग्राउंड में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, 83 वर्षीय पूर्व सैनिक को किया सम्मानित।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गोविंद सिंह मेहरा अपने वाहन को सड़क पर बैक कर रहे थे। इसी बीच वाहन अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायल चालक को तत्काल उपचार के लिए उपजिला अस्पताल सोमेश्वर ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉 बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की उत्तराखंड क्रांति दल को चेतावनी कहा बीजेपी कार्यकर्ताओं को मैंने दिया आदेश तो घर से बाहर नहीं निकल पाएंगे यूकेडी वाले।

इसके बाद कोतवाली सोमेश्वर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल अल्मोड़ा भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *