देहरादून/ उत्तराखंड में मानसून के आगमन से पहले ही मौसम के तेवर तल्ख बने हुए हैं। पहाड़ से लेकर मैदान तक घने बादलों की आवाजाही के बीच कई क्षेत्रों में तेज बारिश, आंधी, गरज-चमक और ओलावृष्टि का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी करके लोगों को सचेत रहने की अपील की।
मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून सहित टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर के साथ ही पिथौरागढ़ में गरज व चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं 4200 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने का अंदेशा जताया है। इन सभी जिलों में झोंकेदार हवाएं 50-60 किमी प्रति घंटा तक चलने की संभावना है।
जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जनपदो में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। राज्य के शेष जिलो में कहीं-कहीं गरज और चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है झोंकेदार हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटा तक चलने का अंदेशा जताया है। साथ ही येलो अलर्ट जारी करके लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।