देवाल (चमोली/ चमोली जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। देवाल-घेस मोटरमार्ग पर कुनार बैंड के पास एक कमर्शियल बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा समाया। इस दर्दनाक दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई
इसी बीच कुनार बैंड के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिरते हुए केल नदी की ओर जा पहुंचा। हादसे के वक्त वाहन में कुल आठ लोग सवार थे।
पुलिस के साथ ग्रामीणों ने चलाया रेस्क्यू अभियान
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गहरी खाई होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल पहुंचाया गया। थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वाहन किस वजह से अनियंत्रित हुआ। पुलिस तकनीकी और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। प्रशासन मृतकों की पहचान और अन्य जरूरी औपचारिकताओं में जुटा हुआ है।
पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
इस हादसे ने एक बार फिर पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
संकरी सड़कें कई जगहों पर सुरक्षा दीवारों और क्रैश बैरियर की कमी भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र तथा कठिन भौगोलिक परिस्थितियां अक्सर हादसों का कारण बन रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि संवेदनशील मार्गों पर सुरक्षा मानकों को और मजबूत किए जाने की आवश्यकता है ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं को रोका जा सके।