उत्तराखंड कांग्रेस में टिकट की हसरत पाले उम्मीदवारों को बड़ा झटका इस बार आसान नहीं होगा टिकट पाना 3 टेस्ट करने होंगे पास।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ उत्तराखंड कांग्रेस ने अपनी पार्टी के उन नेताओं को बड़ा झटका दे दिया है जो लंबे वक्त से 2027 चुनाव लड़ने के लिए टिकट की आस लगाए बैठे थे। पार्टी ने साफ कर दिया है कि इस बार न तो किसी की सिफारिश चलेगी और न ही किसी की मर्जी चलेगी।

यह भी पढ़ें 👉गौचर चमोली में हुआ दर्दनाक हादसा। बस की चपेट में आने से चारधाम यात्रा पर आईं महिला श्रद्धालु की मौत।

टिकट उसे ही मिलेगा जो 3 इम्तिहान को पास करेगा।

कांग्रेस पार्टी में 2027 में टिकट पाना नहीं होगा आसान

कांग्रेस ने टिकट के उम्मीदवारों को बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस भी अब भाजपा की राह पर चल पड़ी है।

यह भी पढ़ें 👉चमोली जिले के गैरसैंण विकास खंड के आदिबद्री में जंगल में लगी आग की चपेट में आकर 51 वर्षीय महिला की हुई दर्दनाक मौत।

जहां बीजेपी 3 चरणों में सर्वे करा चुकी है तो वहीं अब कांग्रेस भी इस रणनीति पर काम कर रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने साफ कह दिया है कि जो भी उम्मीदवार 3 टेस्ट को पास करेगा टिकट उसी को मिलेगा। कांग्रेस के इस फैसले से माना जा रहा है कि टिकट की आस उसी की पूरी होगी जो काबिल नेता होगा। यानी अब किसी की भी सिफारिश से टिकट नहीं मिलेगा।

 पार्टी लेगी 3 बार इम्तिहान

दरअसल 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए हर संभव प्रयास करती हुई दिखाई दे रही है। उत्तराखंड की सत्ता में वापसी कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती होगी। पार्टी बीते दस सालों से राज्य की सत्ता से बाहर है।

यह भी पढ़ें 👉पेट्रोल हुआ 100 के पार, 10 दिनों में चौथी बार बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम।

जबकी भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ तैयारी में जुटी है। एसे में प्रत्याशी चयन को लेकर बीजेपी अब तक तीन सर्वे करवा चुकी है लिहाजा कांग्रेस भी पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में उतरना चाहेगी। जिसके लिए पार्टी ने 3 टेस्ट पास करने वाले नेता को ही टिकट देने का फैसला लिया है अब देखना होगा कि कांग्रेस की ये रणनीति कितनी कारगर साबित होती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *