आरटीआई में बड़ा खुलासा बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने चढ़ावे के पैसे से की आरएसएस व बीजेपी नेताओं की हजारों रुपए की मेहमान नवाजी, मंत्री सतपाल महाराज व अन्य के मेहमान दिखाकर लाखों रुपयो की बंदरबांट।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में भ्रष्टाचार को उजागर करने में लगे अधिवक्ता विकेश सिंह नेगी ने सूचना के अधिकार से प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर आज नया खुलासा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीकेटीसी ने विगत यात्राकाल में तमाम अनाधिकृत व्यक्तियों के खाने और हेलीकॉप्टर टिकट पर लाखों रुपए खर्च कर दिए।

दान-चढ़ावे के पैसे किए मंत्री गणेश जोशी की बेटी नेहा पर खर्च

अधिवक्ता विकेश सिंह नेगी ने आरोप लगाया कि बीकेटीसी प्रबंधन श्रद्धालुओं के दान-चढ़ावे के धन को अपने राजनीतिक प्रबंधन में उड़ाने में लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां से 3 स्कूली छात्राएं हुई रहस्यमय ढंग से लापता स्कूल से निकली लेकिन घर नहीं पहुंची

भाजपा व आरएसएस नेताओं को खुश करने के लिए अनाधिकृत तरीके से उन्हें अतिथि दिखा कर आवास-भोजन की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की बेटी नेहा जोशी विगत वर्ष केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के मौके पर वहां पहुंची थी। नेहा जोशी के 30 अप्रैल से 1 मई 2025 का दो दिन के आवास- भोजन पर बीकेटीसी ने 60 हजार रुपए खर्च कर दिए।

 केदारनाथ विधायक और प्रधानमंत्री मोदी के भाई पर किए हजारों रुपए खर्च

केदारनाथ की विधायक आशा नौटियाल के 37 हजार 500 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी का 22 हजार रुपए आरएसएस नेता प्रकाश और निरंजन का 20 हजार रुपए रुद्रप्रयाग के भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट और अन्य कार्यकर्ताओं के 24 हजार रुपए बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के निजी सहायक अजय श्रीवास्तव के 23 हजार रुपए के आवास का बिल मंदिर समिति द्वारा भरा गया।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में भारी बबाल भीम आर्मी का गाना बजते ही भड़के देशराज कर्णवाल युवक के साथ की धक्का-मुक्की।

अधिवक्ता नेगी ने बताया कि पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, बीकेटीसी के अध्यक्ष व मुख्य कार्याधिकारी के अतिथि दिखा कर कई अन्य लोगों के आवास-भोजन पर भी लाखों रुपए खर्च किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बीकेटीसी ने बीते साल यात्राकाल के दौरान हेलीकॉप्टर टिकटों के भुगतान का जो विवरण दिया है वो भी हैरान करने वाला है। बीकेटीसी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के अतिथियों के हेली टिकटों का भुगतान भी मंदिर कोष से किया गया। हेली किराए में भी लाखों रुपए खर्च किए गए।

 विकेश नेगी ने सरकार से उठाई जांच की मांग

विकेश सिंह नेगी ने राज्य सरकार से बीकेटीसी में व्याप्त भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच की मांग की और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉 मई महीने में पेट्रोल व डीजल की कीमतों में तीसरी बार लगी आग, अब खाने पीने के चीजो की कीमतों पर भी पड़ेगा असर।

उन्होंने कहा कि बदरीनाथ व केदारनाथ धाम करोड़ों-करोड़ सनातनियों की आस्था व श्रद्धा के केंद्र हैं। इन धामों में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

पहले भी बीकेटीसी को लेकर कर चुके हैं बड़े खुलासे

गौरतलब है कि अधिवक्ता नेगी सूचना अधिकार के माध्यम से बीते दिनों बीकेटीसी के उपाध्यक्ष विजय सिंह कप्रवाण द्वारा अपनी पत्नी को अपने साथ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दिखा कर बारह हजार और रुद्रप्रयाग में अपने घर पर कार्यालय दिखा कर पच्चीस हजार प्रतिमाह भुगतान लेने का मामला उजागर किया गया था। इसके अलावा मंदिर कोष से ग्यारह लाख केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों को बांटने का खुलासा भी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *