भवाली/ नैनीताल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है भवाली के समीप एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा समाया। हादसे में पांच लोगों के दर्दनाक मौत की खबर है। जबकि एक घायल बताया जा रहा है।
भवाली के समीप भीषण सड़क हादसे में हादसा पांच लोगों की मौत
घटना गुरुवार दोपहर की है। भवाली बायपास पर पर्यटकों का वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा समाया।
हादसे में 5 लोगों की मौत हो गयी है। मरने वालों में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
सीएम धामी ने जताया हादसे पर दुख
मुख्यमंत्री धामी ने हादसे पर दुःख जताया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा ‘नैनीताल में वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति दे। स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है। ईश्वर से सभी घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।