गंगोत्री धाम हाईअलर्ट पर बम निरोधक दस्ते ने की सघन चेकिंग सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम।

न्यूज 13 प्रतिनिधि उत्तरकाशी

उत्तरकाशी/ गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। सोमवार को बम निरोधक दस्ते ने धाम क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान चलाया जिससे किसी भी संभावित खतरे को वक्त रहते रोका जा सके।

यह भी पढ़ें 👉 सल्ट विकास खंड के तडाम गांव में ग्रामीण के मौत के बाद जबरदस्त बबाल मोहान सफारी जोन अनिश्चितकाल के लिए बंद।

तलाशी अभियान के दौरान धाम परिसर, स्नान घाट, पार्किंग स्थल, प्रतीक्षालय और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों की गहन जांच की गई। बीडीएस टीम ने मेटल डिटेक्टर और आधुनिक उपकरणों की मदद से हर संदिग्ध वस्तु की बारीकी से जांच की ताकि यात्रा के दौरान कोई सुरक्षा चूक न हो। पूरे यात्रा मार्ग और प्रमुख पड़ावों पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा बाहरी और संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन भी तेजी से किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ जिले में शादी समारोह से वापस लौट रहा वाहन समाया 150 मीटर गहरी खाई में 22 वर्षीय युवक की हुई मौके पर ही दर्दनाक मौत अन्य 3 घायल।

धाम क्षेत्र में पुलिस बल के साथ-साथ एटीएस, बम निरोधक दस्ता, आपदा प्रबंधन और खुफिया एजेंसियों की तैनाती की गई है। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कुल मिलाकर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *