नैनीताल के नजदीक 80 फीट गहरी खाई में समाई थार एक युवक की मौके पर ही हुई मौत 2 गम्भीर घायल।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि नैनीताल

नैनीताल/ सरोवर नगरी नैनीताल के नजदीक

पाइंस में सैलानियों की थार 80 फुट गहरी खाई

में गिर गई जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि

दो अन्य घायल हो गए। मृत युवक राहुल हल्द्वानी का

रहने. वाला है। जबकि जोधपुर राजस्थान निवासी

अरविंद व रूपनगर राजस्थान निवासी युवराज का

यह भी पढ़ें 👉कीर्तिनगर पुल से सुबह-सुबह अलकनंदा में छलांग लगाई पौड़ी निवासी 35 वर्षीय महिला ने पुलिस और एसडीआरएफ जुटी सर्च अभियान में।

इलाज चल लहा है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने खाई से सभी

घायलों को रेस्क्यू किया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने एक घायल को मृत घोषित कर

दिया जबकि अन्य दो घायलों का इलाज जारी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक भवाली से

नैनीताल आ रहे एक थार वाहन खाई में गिर गया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू

यह भी पढ़ें 👉उत्तरकाशी में अवैध अफीम की खेती पर पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम का प्रहार, 30 भू-स्वामियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज।

अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि कार में तीन

लोग सवार थे जिन्हें एसडीआरएफ की मदद से

निकालकर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने

बताया कि अभी घायलों के बारे में पुख्ता जानकारी

यह भी पढ़ें 👉सल्ट विकास खंड के तडाम गांव में महिपाल सिंह को गुलदार ने बनाया अपना निवाला वन विभाग की कार्यशैली से नाराज़ ग्रामीण।

ली जा रही हैं। दुर्घटना तेज रफ्तार वाहन के लगभग

80 फीट गहरी खाई में गिरने के कारण हुई है।

पुलिस ने घटना की सूचना परिवार के लोगों को दे है।

 बताया जा रहा है कि घटना के एक घंटे बाद 108 वाहन मौके पर पहुचा इसको लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *