उत्तरकाशी में अवैध अफीम की खेती पर पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम का प्रहार, 30 भू-स्वामियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज।

न्यूज 13 प्रतिनिधि उत्तरकाशी

उत्तरकाशी/ जिले के मोरी में नशा मुक्त अभियान के तहत पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मोरी क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। प्रशासन ने न केवल भारी मात्रा में उगाई गई अफीम की फसल को नष्ट किया बल्कि इस अवैध धंधे में शामिल 31 लोगों के खिलाफ एफआईआर एफआईआर भी दर्ज की है।

यह भी पढ़ें 👉 ऑरेंज अलर्ट के बीच लगातार हो रही मूसलाधार, हल्द्वानी में आकाशीय बिजली गिरने से घर व कार क्षतिग्रस्त।

 पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम ने मोरी के सुदूरवर्ती ग्राम पैन्सर (कनुरा तोक मार्ग) में औचक छापेमारी की। अभियान के दौरान लगभग 75 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अवैध रूप से लहलहा रही अफीम/पोस्त की खेती पाई गई। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरी फसल को उखाड़कर नष्ट कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉 सल्ट विकास खंड के तडाम गांव में महिपाल सिंह को गुलदार ने बनाया अपना निवाला वन विभाग की कार्यशैली से नाराज़ ग्रामीण।

साक्ष्य के तौर पर मौके से पोस्त और डंठल के सैंपल एकत्र किए गए हैं।

 पुलिस/राजस्व टीम

तहसीलदार मोरी, सरदार सिंह चौहान

थानाध्यक्ष मोरी, दीपक रावत

कानूनगो, अनिल असवाल

राजस्व उपनिरीक्षक, संजय चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *