सल्ट विकास खंड के तडाम गांव में महिपाल सिंह को गुलदार ने बनाया अपना निवाला वन विभाग की कार्यशैली से नाराज़ ग्रामीण।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/ जिले के तल्ला सल्ट क्षेत्र के ग्रामसभा तड़म (बोरड़ा) में रविवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां तडम गांव निवासी महिपाल सिंह मेहरा की बाघ के हमले में दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय और गुस्से का माहौल है।

कैसे हुआ यह हमला?

प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक महिपाल सिंह मेहरा पर बाघ ने हमला किया जिसमें उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में फेल और अपंजिकृत डॉक्टरों को दे दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आरटीआई से हुआ खुलासा स्वास्थ्य विभाग में पोस्टिंग सिंडिकेट हावी।

घटना के वक्त की सटीक परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आगे की जांच जारी है।

समूचे गांव में पसरा मातम

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में खौफ की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कुछ वक्त से बाघ की गतिविधियां लगातार बढ़ रही थीं परन्तु समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

यह भी पढ़ें 👉 भीमताल, धारी, ओखलकांडा के साथ ही पूरे क्षेत्र में आंधी तूफान के साथ ओलावृष्टि ने तोडी किसानों की कमर।

स्थानीय लोगों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद बाघ को पकड़ने या इलाके में सुरक्षा बढ़ाने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए।

प्रशासन हरकत में

घटना के बाद वन विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *