प्राप्त जानकारी के मुताबिक ओलावृष्टि और तेज हवाओं के चलते आलू, मटर, गेहूं और धनिया जैसी प्रमुख फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। कई ज पर फलदार पेड़ों को भी भारी नुकसान हुआ है जिससे बागवानी करने वाले किसानों की चिंता और बढ़ गई है।
स्थानीय किसानों का कहना है कि इस आपदा ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में जमा ओलों की मोटी परत के कारण फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं। काश्तकारों ने प्रशासन से तत्काल नुकसान का सर्वे कराने और उचित मुआवजा देने की मांग की है।