रामनगर/ रामनगर-काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह एक युवती द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में विषैले पदार्थ का सेवन करने का मामला सामने आया है। फिलहाल युवती की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेहोश हुई युवती तमाशबीन बनी रही जनता
घटना भवानीगंज क्षेत्र की है जहा हल्द्वानी निवासी एक युवती ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया और मौके पर बेहोश होकर गिर पड़ी।
हैरान करने वाली बात यह रही कि मौके पर मौजूद भीड़ मदद करने के बजाय तमाशबीन बनी रही। स्थानीय सभासद प्रतिनिधि जफर ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुचकर एक अन्य महिला की मदद से युवती को 108 एंबुलेंस के जरिए सरकारी अस्पताल पहुचाया।
प्रेम प्रसग के चलते विवाद का आशंका
पुलिस की शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा नजर आ रहा है सूत्रों के मुताबिक घटना से पहले युवती का काशीपुर निवासी अपने प्रेमी के साथ फोन पर विवाद हुआ था।
जहर खाने से पहले युवती भवानीगंज स्थित एक शोरूम के बाहर पहुची थी जहा उसका कथित प्रेमी काम करता है।
पूछताछ>> वरिष्ठ उप निरीक्षक महेंद्र प्रसाद और महिला उप निरीक्षक राजकुमारी ने अस्पताल पहुचकर युवती से जानकारी जुटाने का प्रयास किया।
पुलिस की कार्रवाई
कोतवाली पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचित कर दिया है और फरार युवक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है ताकि आत्मघाती कदम उठाने की असली वजह स्पष्ट हो सके।