देहरादून/ उत्तराखंड में एक बार फिर विधानसभा सत्र को लेकर तारीख तय कर दी गई है। राज्य की पांचवीं विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 28 अप्रैल 2026 को आयोजित होगा।
28 अप्रैल को होगा एकदिवसीय विधानसभा का विशेष सत्र
यह सत्र देहरादून स्थित विधानसभा भवन में बुलाया गया है जिसके लिए शासन स्तर से आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है।
सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यह विशेष सत्र पूरी तरह औपचारिक रहेगा। यानी इस दौरान किसी भी प्रकार का विधायी कार्य नहीं किया जाएगा। आमतौर पर ऐसे सत्र विशेष अवसरों या औपचारिक प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए बुलाए जाते हैं।
एकदिवसीय है सत्र की अवधि
विशानसभा सत्र की अवधि एक दिन की ही रखी गई है जिससे साफ है कि इसमें लंबी बहस या विधेयकों पर चर्चा की संभावना नहीं है। हालांकि राजनीतिक हलकों में इस सत्र को लेकर हलचल जरूर बनी हुई है
और इसे आगामी गतिविधियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। अब सभी की नजरें 28 अप्रैल पर टिकी हैं।
उत्तराखंड में 28 अप्रैल को क्यों बुलाया विशेष सत्र?
प्रदेश में 28 अप्रैल को विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि विशेष सत्र इसलिए बुलाया गया है कि विधानसभा में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि राज्य की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित हों
विशेष सत्र को लेकर शासन स्तर पर सभी विभागों और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सत्र के सफल संचालन के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है ताकि व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी न रहे।