अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही बस गरमपानी के समीप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई मची चीख-पुकार कुछ लोगों के गंभीर घायल होने की खबर।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि नैनीताल

गरमपानी/ अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आई है। कलकत्ता से अल्मोड़ा घूमने आए टूरिस्ट बस गरमपानी के समीप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

यह भी पढ़ें 👉जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण कर जलभराव की समस्या का जायजा लिया।

बताया जा रहा है वो अल्मोड़ा से हलद्वानी के लिए जा रही थी गरमपानी रामगाड़ के बीच शंकरा पुल के डिवाडर में बस चढ़ गई जिसके बाद यह भयंकर हादसा हो गया है। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड में यहां सरियों से भरे खड़े ट्रक को कार ने मारी जबरदस्त टक्कर एक महिला की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत 7 लोग घायल।

सूचना मिलते ही खैरना चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि इस हादसे में लगभग 12 से 13 लोग घायल हुए हैं जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉रुद्रप्रयाग, पहले इसी घर में गुलदार ने किया महिला पर हमला, अब वनाग्नि की भेंट चढ़ा मकान घर का सारा सामान हुआ जलकर राख।

सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए खैरना सीएचसी में भर्ती कराया जा रहा है। हादसे का कारण का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है लेकिन प्राथमिक रूप से बस के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *