उत्तराखंड में यहां सरियों से भरे खड़े ट्रक को कार ने मारी जबरदस्त टक्कर एक महिला की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत 7 लोग घायल।

न्यूज 13 प्रतिनिधि टिहरी गढ़वाल

टिहरी/ कौडियाला क्षेत्र में
मंगलवार सुबह-सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 7 अन्य लोग घायल हो गए। वहीं दूसरी ओर उत्तरकाशी जिले में एक युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉 पौड़ी जिले में घर में घुसकर नाबालिग के साथ किया बलात्कार पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

दोनों घटनाओं के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

ट्रक से भिड़ी कार महिला की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत

सुबह लगभग 08:05 बजे एसडीआरएफ को चौकी व्यासी से सूचना मिली कि कौडियाला के समीप एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉 रुद्रप्रयाग, पहले इसी घर में गुलदार ने किया महिला पर हमला, अब वनाग्नि की भेंट चढ़ा मकान घर का सारा सामान हुआ जलकर राख।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम तत्काल रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। मौके पर पाया गया कि सरिया (लोहे की छड़ों) से लदा एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा था जिससे एक कार जबरदस्त टक्कर के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में चालक सहित कुल 8 लोग सवार थे जिनमें 5 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉 सल्ट के तडम गांव में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ ग्रामीणों ने ली राहत की सांस।

दुर्घटना में धूमा देवी उम्र 55 वर्ष वर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उनका शव कार में बुरी तरह फंसा हुआ था जिसे एसडीआरएफ टीम ने RR Saw मशीन से कार को काटकर कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। घटना में घायल हुए अन्य 7 लोगों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि सभी को सामान्य चोटें आई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *