देहरादून/उत्तर भारत में आज से प्री मानसून दस्तक देने जा रहा है। आईएमडी के अनुसार प्री मानसून की दस्तक के साथ ही राजस्थान, हरियाणा व दिल्ली में धूलभरी आंधी के साथ ही ओलावृष्टि के आसार हैं। इधर बात करें उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों की तो यहां आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज से प्री-मानसून का पहला दौर शुरू होने वाला है बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, टिहरी के साथ ही देहरादून जिले में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
साथ ही गर्जना के साथ आकाशीय बिजली कड़कने और 35 सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के भी आसार हैं। आईएमडी के अनुसार कल से मौसम और भी तल्ख तेवर दिखा सकता है। कल और परसों दो दिन पूरे राज्य में झमाझम बारिश पहाड़ों में बर्फबारी और तेज अंधड़ के साथ आईएमडी ने 15 और 16 मार्च के लिए कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार अगले 24 घंटे के अंदर मैदानी जिलों में तापमान काफी अधिक से अत्यंत अधिक जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में सामान्य से अत्यंत अधिक रह सकता है।
हालांकि बारिश, बर्फबारी हालांकि बारिश व बर्फबारी और ओलावृष्टि के कारण तीन-चार दिन के अंदर राज्य में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट आने की भी संभावना आईएमडी ने जताई है।
प्री-मानसून की गतिविधि बढ़ेगी
आईएमडी के अनुसार प्री-मानसून का पहला दौर आज से शुरू होने जा रहा है। इसकी शुरुआत आज उत्तर राजस्थान से होने जा रही है। कल और परसों उत्तराखंड में भी प्री-मानसून की बारिश का तगड़ा दौर चलने की संभावना है। 17 मार्च को भी राज्य के 11 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार 18 से 20 मार्च तक उत्तराखंड के सभी जिलों में तीव्र बारिश, ओलावृष्टि के साथ 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाले तूफान चलने की संभावना बन रही है। राज्य में 20 से 23 मार्च के बीच इनकी तीव्रता और विस्तार ज्यादा देखने को मिल सकता है। खासतौर पर 19 और 20 मार्च को समूचे राज्य में झमाझम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।