रुद्रप्रयाग जिले के लिए भारी बर्फबारी की चेतावनी, जिला प्रशासन ने दिए सतर्क रहने के निर्देश।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

रुद्रप्रयाग/ 26 जनवरी
डिफेंस जियोइन्फॉर्मेटिक्स रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट (DGRE) चंडीगढ़ द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के बाद रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है। DGRE ने जनपद रुद्रप्रयाग को डेंजर लेवल-2 श्रेणी में रखते हुए 26 जनवरी से 27 जनवरी 2026 की शाम 5:00 बजे तक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और हिमस्खलन (Avalanche) की प्रबल संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉बद्रीनाथ केदारनाथ सहित बीकेटीसी के अधीन आने वाले सभी मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध।

संभावित खतरे को भांपते हुए जिला प्रशासन ने स्थानीय निवासियों, तीर्थयात्रियों, पशुपालकों और पर्वतीय क्षेत्रों में रह रहे लोगों के लिए विशेष सावधानी बरतने के निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि अधिक बर्फबारी के कारण हिमस्खलन की घटनाएं हो सकती हैं जिससे जान-माल का खतरा बना रहता है।

प्रशासन ने नागरिकों से निम्नलिखित सावधानियां
बरतने का आग्रह किया है

दिन और रात के वक्त बर्फबारी और हिमस्खलन की स्थिति पर लगातार नजर रखें।

यह भी पढ़ें 👉सोमेश्वर, जंगल में दिव्यांग का शव मिलने से फैली सनसनी सुबह-सुबह घास लेने गई महिला ने देखा शव।

बर्फ गिरने की स्थिति में केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से निकलें। असुरक्षित क्षेत्रों में जाने से बचें। घरों, गौशालाओं और अस्थायी आवासों की छतों पर बर्फ जमा न होने दें समय-समय पर सफाई करते रहें ताकि ढांचा गिरने का खतरा न रहे।

बर्फीले रास्तों पर चलते वक्त फिसलन और खिसकती बर्फ के प्रति विशेष सावधानी बरतें।

अत्यधिक बर्फबारी वाले क्षेत्रों में अस्थायी रूप से रह रहे लोग अगले एक-दो दिन के लिए सुरक्षित निचले क्षेत्रों में चले जाएं।

यह भी पढ़ें 👉रूद्रप्रयाग के चाचा भतीजे व घनसाली के दो तस्करों को गुलदार की खाल के साथ पौड़ी पुलिस व वन विभाग की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

जिन क्षेत्रों में पूर्व में हिमस्खलन हो चुका है वहां के लोग अत्यधिक सतर्क रहें।

अफवाहों से बचें आपात स्थिति में करें संपर्क

जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। जनता से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए तत्काल स्थानीय प्रशासन या जिला आपदा परिचालन केंद्र रूद्रप्रयाग से सम्पर्क करने के निर्देश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *