चम्पावत, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार 7 लोग थे सवार एसडीआरएफ ने रात के घनघोर अंधेरे में कड़ी मशक्कत कर किया रेस्क्यू।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि चम्पावत

चंपावत/ जिले के सुखीढांग क्षेत्र में खाई में गिरा वाहन एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया अस्पताल।
मंगलवार को जिला नियंत्रण कक्ष चंपावत के माध्यम से समय लगभग 12.30 बजे एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि सुखीढांग क्षेत्र के पास एक वाहन खाई में गिर गया है।उक्त सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट टनकपुर से उप निरीक्षक दीपक जोशी के नेतृत्व में टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉रुद्रप्रयाग जिले के लिए भारी बर्फबारी की चेतावनी, जिला प्रशासन ने दिए सतर्क रहने के निर्देश।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि सुखीढांग क्षेत्र के पास एक वाहन महिंद्रा XUV 700 अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। वाहन में कुल 07 लोग सवार थे जिनमें से 05 व्यक्ति स्वयं खाई से बाहर निकलकर सड़क तक पहुच गए थे और सभी सुरक्षित थे। शेष 02 व्यक्तियों एक महिला और एक पुरुष को हल्की चोटें आई थीं जिन्हें एसडीआरएफ एवं जिला पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर रात के घनघोर अंधेरे व अन्य विषम परिस्थितियों के चलते कड़ी मशक्कत करके खाई से सुरक्षित बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉बद्रीनाथ केदारनाथ सहित बीकेटीसी के अधीन आने वाले सभी मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध।

गया और 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

घायलों का विवरण

1- अभिषेक वर्मा पुत्र श्री कृष्ण वर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी सीतापुर उतर प्रदेश।

2-दर्शिका वर्मा पुत्री श्री देश दीपक भार्गव उम्र 17 वर्ष निवासी सीतापुर उतर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *