सोमेश्वर, जंगल में दिव्यांग का शव मिलने से फैली सनसनी सुबह-सुबह घास लेने गई महिला ने देखा शव।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/ जिले के सोमेश्वर तहसील के रस्यारागांव में शनिवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक दिव्यांग मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। शव पर सिर, हाथों और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। शनिवार सुबह गांव की एक महिला जब घास लेने जा रही थी इसी बीच उसकी नजर दीपक पाण्डेय के आंगन के पास रखे सीमेंट के कूड़ेदान के समीप पड़े शव पर पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉चमोली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने ध्वजारोहण कर, परेड की सलामी ली।

यह दृश्य देखते ही महिला घबरा गई और गांव में खबर आई की तरह फैल गई। कुछ ही देर में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।मृतक की पहचान कुंदन राम उम्र 43 वर्ष के रूप में हुई है। मृतक के भाई संतोष राम और हरीश राम ने बताया कि कुंदन राम 18 जनवरी से घर से लापता थे। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे लेकिन शनिवार को शव मिलने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉 रूद्रप्रयाग के चाचा भतीजे व घनसाली के दो तस्करों को गुलदार की खाल के साथ पौड़ी पुलिस व वन विभाग की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

परिजनों के मुताबिक कुंदन राम के सिर पर गहरी चोट के निशान हाथों की उंगलियों और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर जख्म पाए गए हैं। इन हालातों ने पूरे मामले को और भी संदिग्ध बना दिया है। कुंदन राम पूर्व में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक हाथ गंवा चुके थे इसके बावजूद वह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। उनकी दो बेटियां और एक बेटा हैं तीनो नाबालिग हैं।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पद्म विभूषण देने पर बबाल शिवसेना ने खड़े किए सवाल।

घटना के बाद से परिवार गहरे सदमे में है और गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला उप चिकित्सालय में पोस्टमॉर्टम कराया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को अल्मोड़ा मॉर्च्यूरी भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *