नैनीताल, गर्मपानी स्थिति सहकारी समिति में हुई वित्तीय अनियमिताओं को लेकर जिलाधिकारी ने अख्तियार किया सख्त रुख दिए एफआईआर करने के निर्देश।

न्यूज 13 प्रतिनिधि नैनीताल

नैनीताल/ जनपद के गरमपानी क्षेत्र में स्थित सहकारी समिति से सामने आई गंभीर वित्तीय अनियमितताओं को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। मामले की समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों की लापरवाही पर कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि दोषियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सहकारी समितियों में जनता की गाढ़ी कमाई से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉 नगर व्यापार मंडल गौचर के चुनाव में राकेश लिंगवाल दूसरी बार अध्यक्ष बने, महामंत्री पद पर प्रदीप चौहान हुऐ निर्वाचित।

उन्होंने जांच रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका तय करते हुए कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी रयाल ने यह भी कहा कि भविष्य में इस तरह की अनियमितताओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए सहकारी समितियों की नियमित ऑडिट पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता दी जाए।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां से 3 छात्राएं हुई लापता क्षेत्र में मचा हड़कंप।

साथ ही उन्होंने जिला सहकारी विभाग को सभी समितियों की कार्यप्रणाली की समग्र समीक्षा करने के आदेश दिए। प्रशासन की इस कार्रवाई से सहकारी समितियों में अनुशासन और पारदर्शिता सुनिश्चित होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *