व्यापार मंडल चमोली के जिला महामंत्री सुनील पंवार व जिला उपाध्यक्ष विजय प्रसाद डिमरी के दिशा निर्देशन में सम्पन्न हुऐ व्यापार मंडल गौचर के चुनाव में नगर व्यापार मंडल महामंत्री के पद पर प्रदीप चौहान, कोषाध्यक्ष पद पर भूपेन्द्र सिंह नेगी भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुऐ।
नव निर्वाचित नगर मंडल अध्यक्ष राकेश लिंगवाल ने कहा कि नगर क्षेत्र के व्यापारियों ने जो विश्वास लगातार उन पर जताया हैं वे सभी व्यापारियों को साथ लेकर उनके विश्वास को बनाऐ रखने का भरसक कोशिश करेंगे। इस अवसर पर सभी व्यापारियों द्वारा नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
बैठक में प्रकाश चन्द्र सेमवाल, दिनेश नेगी, मदन लाल टम्टा, खुशाल सिंह, संदीप बिष्ट, प्रदीप सिंह बाला जी,महताव अली, विपिन सिंह, रविन्द्र बिष्ट आदि व्यापारी बन्धु मौजूद रहे।