उत्तराखंड में यहां से 3 छात्राएं हुई लापता क्षेत्र में मचा हड़कंप।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी

लालकुआं/ बिंदुखत्ता के घोड़ानाला स्थित राजकीय इंटर कॉलेज घोड़ानाला में अध्यनरत कक्षा 10 की तीन छात्राएं स्कूल से घर नहीं लौटी परेशान परिजनों ने लालकुआं कोतवाली में मामले की गुमशुदगी दर्ज कराई है। इधर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि लापता बालिकाओं को लेकर महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगा है जल्द ही उन्हें बरामद करके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घोड़ानाला क्षेत्र में निवास करने वाली एवं राजकीय इंटर कॉलेज घोड़ानाला में कक्षा 10 में अध्यनरत अलग-अलग परिवारों की तीन छात्राएं शनिवार की प्रातः अन्य बच्चों के साथ ही घर से तैयार होकर स्कूल के लिए निकली थी।

यह भी पढ़ें 👉 भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस गौचर की टीम ने जीता उद्घाटन मैच।

तीनों छात्राएं जब शाम को वापस घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने पूछताछ की साथी छात्राओं से बातचीत करने पर पता चला कि उक्त छात्राएं स्कूल पहुंची ही नहीं यह सुनकर परिजन हैरान रह गए और आनन-फानन में तीनों बालिकाओं की खोजबीन शुरू की गई जब वह नहीं मिली तो स्थानीय कोतवाली में तीनों बालिकाओं के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई गई है।

यह भी पढ़ें 👉 दिल्ली एनसीआर की हवा बनी लोगों के लिए जानलेवा अति गंभीर हालत को देखते हुए GRAP का चौथा चरण लागू।

अचानक तीन नाबालिक छात्राएं एक साथ लापता होने की खबर सुनकर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया इसके बाद पुलिस ने अपने सर्विलेंस सिस्टम के जरिए बालिकाओं की खोजबीन शुरू कर दी है कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि लापता बालिकाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है जल्द ही उन्हें बरामद करके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। तीनों बालिकाओं की उम्र लगभग 14 से 15 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *