रुद्रप्रयाग, गड्ढा मुक्त मुख्यमंत्री के दावे की पोल खोलती ख़बर मुख्यमंत्री का दावा 98% सड़के हो गई है गड्ढा मुक्त हो गई बल।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि रुद्रप्रयाग

जखोली/ उत्तराखंड में धाकड़ धामी के निर्देश के बाद सड़कें गड्डा-मुक्त अभियान के तहत युद्धस्तर पर काम चल रहा है और सरकार का दावा है कि मुख्य मार्गों पर 98% गड्डे भर दिए जा चुके है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने 31 अक्टूबर की समय सीमा तय की थी। हालांकि कुछ क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति अभी भी खराब है और विरोधी पक्ष इसे सरकारी दावों की सच्चाई पर सवाल उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉 जोशीमठ में खाना ढूंढने स्कूल में घूसा भालू दहशत में अध्यापक और छात्र।

सरकार गड्डा मुक्त सड़कों के लिए धन भी आवंटित कर रही है परन्तु कई जगहों पर अभी भी सड़कों पर गड्ढे मौजूद हैं जिससे यात्रा करना मुश्किल हो रहा है और सड़कें हादसों को आमंत्रण दे रही है। रुद्रप्रयाग जिले के अंतर्गत जखोली विकासखंड में घनसाली-मयाली मोटर मार्ग पर बीच सड़क में गड्डा सरकार और उनके नुमाइंदों को दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 जिलाधिकारी पौड़ी ने किया सड़कों का औचक निरीक्षण अनियमिताएं मिलने पर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश कहा ढिलाई बर्दाश्त नहीं।

राजकीय महाविद्यालय के नजदीक बीच सड़क पर गड्डा लोक निर्माण विभाग को नहीं दिखाई दे रहा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जखोली अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र सकलानी ने भाजपा विधायक पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को झूठे विकास के दावे को सरकार बंद करें। अन्यथा स्थानीय जनता को आंदोलनरत होना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *