उत्तराखंड में यहां डॉक्टर के घर में लगी भीषण आग दुमंजिला मकान हुआ जलकर राख छत से कूद कर बचाई परिजनों ने जान।

न्यूज 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी

हल्द्वानी/ मुखानी क्षेत्र के राधा रानी विहार फेज 6 ईको टाउन में सोमवार रात एक निजी अस्पताल की डॉक्टर वर्षा रानी के दोमंजिला मकान के प्रथम तल (ग्राउंड फ्लोर) में भीषण आग लग गई।

यह भी पढ़ें 👉 भतरौजखान, एसओजी व पुलिस ने सुबह-सुबह दबोचे गांजा तस्कर 8 लाख से अधिक कीमत का 32,910 किलोग्राम गांजा किया बरामद।

घटना के वक्त डॉक्टर अपने भाई-बहनों के साथ घर की छत पर मौजूद थीं। पड़ोसियों की तत्परता से सगे भाई-बहनों ने बगल की छत पर कूदकर अपनी जान बचाई।

 घटनाक्रम व बचाव

पीड़ित- डॉ. वर्षा रानी एक निजी अस्पताल में डॉक्टर है

समय– सोमवार रात लगभग 9 बजे।

स्थिति- एफएसओ मिन्दर पाल के अनुसार डॉक्टर उनकी दो बहनें

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां 250 मीटर गहरी खाई में समाया वाहन 3 लोगों की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत।

और भाई सहित कुल चार लोग और उनके चार कुत्ते दो मंजिला मकान की छत पर मौजूद थे जिस वक्त ग्राउंड फ्लोर पर भीषण आग लगी।

बचाव कार्य

पड़ोसियों के शोर मचाने पर परिवार को घटना का पता चला। परिवार के तीन लोग बगल की छत पर कूद मारकर सुरक्षित पहुच गए।

डॉक्टर वर्षा रानी ने बिना अपने चार कुत्तों को रेस्क्यू किए घर से बाहर निकलने से मना कर दिया।
स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का काम शुरू किया और बमुश्किल दोमंजिले में फसे कुत्तों और डॉक्टर को बाहर निकाला।

 नुकसान और पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई

सूचना मिलने पर दमकल की
टीम मौके पर पहुची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली जिले में लगे भूकंप के झटके भूकंप का केंद्र भी था चमोली।

नुकसान– आग लगने से ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर मौजूद घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग से लगभग 30 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है।

आग लगने का कारण-

आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है लेकिन शॉर्ट सर्किट की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *