टिहरी/ राज्य में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं कभी तराई तो कभी पर्वतीय क्षेत्रों से हादसे की खबर सामने आ रही हैं। ताजा मामला जनपद टिहरी के तोता घाटी से सामने आया है दुर्घटनाग्रस्त वाहन से एसडीआरएफ ने तीन शव बरामद किए हैं।
27 अक्टूबर 2025 को एसडीआरएफ उत्तराखंड को पुलिस चौकी बछेलीखाल से सूचना प्राप्त हुई कि तोता घाटी के समीप एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है। उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुचकर पाया गया कि उक्त वाहन लगभग 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ है।
जिसमें तीन व्यक्ति सवार थे। एसडीआरएफ टीम द्वारा अत्यंत विषम परिस्थितियों में सघन रेस्क्यू अभियान चलाते हुए रोप व स्ट्रेचर की सहायता से तीनों शवों को खाई से निकालकर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया।
मृतकों का विवरण निम्नलिखित है
1- मोहन सिंह पुत्र तारा सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम फतेहपुर टांडा थाना डोईवाला जनपद देहरादून